{"_id":"63c25bc680da2844c14ff0ce","slug":"saptahik-kark-rashifal-16-22-jan-2023-weekly-cancer-horoscope-in-hindi-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (16-22 Jan) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (16-22 Jan) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 15 Jan 2023 12:06 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 15 Jan 2023 12:06 AM IST
सार
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम, प्रयास और समय के प्रबंधन की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम, प्रयास और समय के प्रबंधन की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आप अपने सामान और सेहत का खूब ख्याल रखें अन्यथा आपको दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। इस दौरान आपको पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, ऐसे में अपना खानपान सही रखें। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से जुड़े सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना होगा, तभी आप अपने टारगेट को समय पर पूरा करने में कामयाब हो पाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान बेवजह की चीजों में पैसा बर्बाद करने से बचें, अन्यथा बाद में आपको उधार मांगने की नौबत आ सकती है। कर्क राशि के जातक इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। वहीं शादीशुदा लोगों की जिंदगी में जीवनसाथी का पूरा सहयोग बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।