फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 04-10 Dec 2023 Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (04-10 Dec) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 03 Dec 2023 01:16 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 03 Dec 2023 01:16 PM IST
सार

कर्क राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें अपने काम में अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 04-10 Dec 2023 Cancer Horoscope in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें अपने काम में अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचते हुए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। सप्ताह के मध्य में आप नई योजनाओं पर काम करने की योजना बनाएंगे। इस दौरान शत्रु पक्ष आपकी कमजोरियों का गलत तरीके से लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे में खूब सतर्क रहें और अपनी- योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा या गुणगान न करें। इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी खूब ख्याल रखना होगा। इस दौरान अपनी दिनचर्या एवं खान-पान को सही रखें अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। चूंकि इस सप्ताह इष्ट मित्रों या परिजनों की ओर से विशेष, सुख सुविधा या फिर कहें सहयोग की संभावना कम रहेगी, इसलिए आपको स्वयं पर भरोसा करते हुए काम को सही समय पर पूरा करने का प्रयास करना होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए भी यह समय शुभ फल प्रदान करने वाला है। उनके पद और कद में वृद्धि हो सकती है, जिससे उनका कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed