{"_id":"642938ad1b8da3cd52066293","slug":"saptahik-kark-rashifal-03-09-april-weekly-cancer-horoscope-in-hindi-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (03-09 April) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (03-09 April) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 02 Apr 2023 01:44 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:44 PM IST
सार
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
-
- 2
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति देखने को मिलेगी। यदि आप लंबे से अपने कारोबार के विस्तार की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी योजना साकार होती नजर आएगी। व्यवसाय में मनचाही सफलता एवं लाभ मिलेगा। सरकार-प्रशासन से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपका लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन संभव है। उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम-प्रसंग के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। एक-दूसरे के प्रति प्रेम आकर्षण में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। घर-परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा के योग बनेंगे।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें और किचन में बनी पहली रोटी गाय को खाने के लिए निकालें।