फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 6 to 12 january 2025 weekly Horoscope in hindi

Virgo Weekly Horoscope (6 to 12 january): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 05 Jan 2025 11:47 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 05 Jan 2025 11:47 AM IST
सार

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के लिए कोई बड़ा अवसर मिल सकता है लेकिन आपको उसे हाथ से जाने देने से बचना होगा अन्यथा आपको उसके लिए हमेशा पछतावा करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 6 to 12 january 2025 weekly Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के लिए कोई बड़ा अवसर मिल सकता है लेकिन आपको उसे हाथ से जाने देने से बचना होगा अन्यथा आपको उसके लिए हमेशा पछतावा करना पड़ेगा। सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको किसी दूसरी संस्था से बड़ा आफर आ सकता है, लेकिन नौकरी में बदलाव करने जैसा निर्णय लेने से पहले आपको अपने शुभचिंतकों से अवश्य राय लेनी चाहिए।

इस दौरान आपको भूमि-भवन से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको राहत मिल सकती है। अदालत का फैसला आपके हक में आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान आप स्वजनों के साथ पिकनिक अथवा पार्टी करते हुए अपना समय बिताएंगे।
विज्ञापन


यदि आप सिंगल हैं तो इस सप्ताह आपको पसंदीदा लव पार्टनर मिल सकता है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेमी युगल के बीच आत्मीयता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग का वस्त्र देकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed