{"_id":"6653128e18a98b4a8e001886","slug":"saptahik-kanya-rashifal-27-may-to-2-june-weekly-virgo-horoscope-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (27 May To 2 June): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (27 May To 2 June): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 26 May 2024 04:15 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 26 May 2024 04:15 PM IST
सार
Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कोई भी फैसला असमंजस अथवा भावनाओं में बहकर लेने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बाद में उस पर पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कोई भी फैसला असमंजस अथवा भावनाओं में बहकर लेने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बाद में उस पर पछताना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान आप जहां पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने को लेकर परेशान रहेंगे तो वहीं आय के मुकाबले खर्च की अधिकता भी आपको परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अचानक से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। ऐसे में आप खूब सतर्क रहें और अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा भूलकर न करें।
सप्ताह के मध्य में आपको व्यक्तिगत कार्यों अथवा करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का ख्याल रखें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी प्रकार के नियम का उल्लंघन करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको धन और मानहानि झेलनी पड़ सकती है। यदि आप किसी नये कारोबार में हाथ आजमाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अनुकूल समय का इंतजार करना उचित रहेगा। किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाकर भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।