फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 24-30 April weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (24-30 April) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 23 Apr 2023 11:49 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 23 Apr 2023 11:49 AM IST
सार

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में कुछ बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 24-30 April weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में कुछ बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कुछेक बड़ी चीजों में आपको बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह आपको धन और सेहत दोनों का खूब ख्याल रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में बेवजह की चीजों पर पैसे खर्च होने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षा के अनुरूप सहयोग नहीं मिल पाएगा। किसी बात को लेकर सहयोगियों के साथ अनबन भी हो सकती है। इस दौरान लोगों की छोटी-मोटी बातों को टालना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय या फिर कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। ऐसे में चीजों को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी से जुड़ी किसी समस्या को लेकर मन चिंतित रह सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और बजरंग बाण का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed