फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 23-29 Oct 2023 weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (23-29 Oct) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 22 Oct 2023 03:07 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 22 Oct 2023 03:07 PM IST
सार

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको जीवन के अलग-अलग क्षेत्र से शुभ समाचार मिलता हुआ नजर आएगा। बहुप्रतीक्षित प्रमोशन या तबादले की कामना पूरी हो सकती है।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 23-29 Oct 2023 weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको जीवन के अलग-अलग क्षेत्र से शुभ समाचार मिलता हुआ नजर आएगा। बहुप्रतीक्षित प्रमोशन या तबादले की कामना पूरी हो सकती है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपका मन धर्म-कर्म के कार्य में खूब लगेगा और आप घर या समाज में कोई धार्मिक आयोजन भी करवा सकते हैं। तीर्थ यात्रा के भी योग हैं। यदि आप लंबे समय से विदेश में अपना करियर या कारोबार जमाने की कोशिश कर रहे थे तो आपको इस दौरान आपको इस दिशा में बड़ी सफलता मिल सकती है।


उच्च शिक्षा की राह में आ रही सारी अड़चनें दूर होंगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले सुलझेंगे। परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी के साथ हुई नई मित्रता से लाभ की प्राप्ति होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें तथा बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग के वस्त्र और श्रृंगार की सामग्री दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed