{"_id":"67d55cbccd89bb9b430c4f66","slug":"saptahik-kanya-rashifal-17-to-23-march-2025-weekly-horoscope-in-hindi-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (17 to 23 March): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (17 to 23 March): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 17 Mar 2025 04:04 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 17 Mar 2025 04:04 PM IST
सार
Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों को सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में इस सप्ताह काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते को अनुकूल बनाए रखने के लिए कन्या राशि के जातक अपने व्यवहार को अधिक सकारात्मक बनाने का प्रयास करें ।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी कार्य विशेष के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपकी वित्तीय स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। इस सप्ताह अत्यधिक परिश्रम और प्रयास करने पर ही आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो पाएगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी कार्य समय पर निबटाएं और किसी भी प्रकार के नियमों का उल्लंघन करने अथवा किसी भी प्रकार का शार्टकट अपनाने से बचें।
Grah Gochar: मीन राशि में बनेगा सप्तग्रही योग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों को सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में इस सप्ताह काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते को अनुकूल बनाए रखने के लिए कन्या राशि के जातक अपने व्यवहार को अधिक सकारात्मक बनाने का प्रयास करें तथा अपनी योजनाओं का खुलासा अपने विराधियों को न होने दें। विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। प्रेम-प्रसंग के मामले में बेहतर तालमेल बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार के मनमुटाव को संवाद से दूर करने का प्रयास करें। जीवन के कठिन समय में माता-पिता की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।