{"_id":"64b39da69fd90934e70c0b33","slug":"saptahik-kanya-rashifal-17-23-july-2023-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (17-23 July) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (17-23 July) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 16 Jul 2023 01:32 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:32 PM IST
सार
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में सुख-सौभाग्य लेकर आया है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार से जुड़ी नई राह दिखाई देगी।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या राशि
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में सुख-सौभाग्य लेकर आया है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार से जुड़ी नई राह दिखाई देगी। आपको अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। जो लोग पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। यह सप्ताह उनके लिए भी गुडलक लेकर आया है जो विदेश में जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते या फिर जिनका वहां पर करियर या कारोबार को लेकर कोई ख्वाब है।
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। आपके द्वारा किए गये काम या बनाई गई योजना की कार्यक्षेत्र में तारीफ हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद आपसी बातचीत के जरिए सुलझेंगे।
विज्ञापन
सप्ताह के उत्तरार्ध में तीर्थ दर्शन अथवा किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के योग बनेंगे। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के कारण आपका मन शांत रहेगा। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। निजी रिश्तों में प्रेम और विश्वास बना रहेगा। इस दौरान विवाहित लोगों का संतान सुख से जुड़ा सपना पूरा हो सकता है। लव लाइफ भी शानदार रहेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग बनी रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा और गणेश चालीसा का पाठ करें।