Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 16-22 Oct 2023 weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (16-22 Oct) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 15 Oct 2023 02:22 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 15 Oct 2023 02:22 PM IST
सार

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। सुखद पहलू यह है कि आपके कोशिशें रंग लाएंगी और आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 16-22 Oct 2023 weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। सुखद पहलू यह है कि आपके कोशिशें रंग लाएंगी और आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। आप अपने आत्मविश्वास और साहस के बल पर बड़े से बड़े मसले को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको परिजन और मित्रों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। इस सप्ताह कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल और घर के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान आपको अपने काम निबटाने के लिए समय और ऊर्जा दोनों प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च और सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य दगा दे सकता है इसलिए अपने खानपान और दिनचर्या का खूब ख्याल रखें। कुल मिलाकर कन्या राशि के जातकों को अपनी सेहत को सही रखने के लिए अपनी जीवनशैली सही रखना होगा और नशे आदि से दूर रहना होगा। यदि आप अपने व्यवसाय में बदलाव या फिर विस्तार की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। 
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed