फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 13 To 19 May weekly Virgo Horoscope

Virgo Weekly Horoscope (13 To 19 May): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 12 May 2024 10:13 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 12 May 2024 10:13 PM IST
सार

Saptahik kanya Rashifal: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह प्रोफेशन एवं करिअर की दृष्टि से समय उत्तम बना हुआ है। करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। 

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 13 To 19 May weekly Virgo Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह प्रोफेशन एवं करियर की दृष्टि से समय उत्तम बना हुआ है। करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर छात्रों के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान उनका मन पढ़ाई में खूब रमेगा। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह के अंत तक कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी किए गये प्रयास सफल होंगे।


नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का विशेष आशीर्वाद मिलता रहेगा। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको इस सप्ताह कहीं से अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति होगी। खर्च पर नियंत्रण के साथ आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। स्वजनों के साथ प्रेम और एकता कायम रहेगी। माता-पिता का पूरा स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। लव लाइफ और मैरिड लाइफ दोनों शानदार बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन पूजा में गायत्री मंत्र का एक माला जाप करें तथा रविवार के दिन गाय को गेहूं की रोटी विशेष रूप से खिलाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed