{"_id":"6608e7186a27491942093a47","slug":"saptahik-kanya-rashifal-1-to-7-april-2024-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (1 To 7 April): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (1 To 7 April): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 31 Mar 2024 11:06 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 31 Mar 2024 11:06 AM IST
सार
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछेक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछेक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान स्वजनों से मनचाही मदद न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रयासों का प्रतिफल न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। सप्ताह का पूर्वार्ध न आत्मीय संबंध बल्कि सेहत की दृष्टि से भी थोड़ा प्रतिकूल साबित होगा। इस दौरान मौसमी अथवा कोई पुरानी बीमारी उभरने के कारण शारीरिक कष्ट मिल सकता है।
इस सप्ताह वाहन चलाते समय खूब सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां थोड़ी आपके प्रतिकूल रह सकती हैं। कार्य एवं जिम्मेदारियों में अचानक से बड़े बदलाव आने के कारण कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। इस दौरान उच्चाधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखने पर स्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना चाहिए। साथ ही साथ नियमों और प्रक्रियाओं के उल्लंघन से बचें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियों के साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या भी आपके परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं। हालांकि तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच लव अथवा लाइफपार्टनर का साथ संबल प्रदान करेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करके गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।