फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 06 To 12 June 2022 weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (06 To 12 June 2022) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 06 Jun 2022 12:47 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 06 Jun 2022 12:47 AM IST
सार

सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 06 To 12 June 2022 weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के इस सप्ताह किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय दिल के साथ दिमाग की सुनने की जरूर रहेगी। घर-परिवार या फिर कारोबार से जुड़ा कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर न लें। यदि किसी चीज को लेकर आप खुद को असमंजस में पाते हैं तो बेहतर होगा कि उससे संबंधित फैसले को लेने की बजाय आगे के लिए टाल दें। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें। इस दौरान पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को लेकर सगे-संबंधियों के साथ तकरार हो सकती है। यह समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य विशेष को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक खर्च हो जाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध में अपने लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं, अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत और बच्चों के भविष्य को लेकर को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर साधना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed