फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 02 to 08 September 2024 weekly Virgo Horoscope

Virgo Weekly Horoscope (02 to 08 September): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Sep 2024 05:57 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 01 Sep 2024 05:57 PM IST
सार

Saptahik kanya Rashifal: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने काम को कल पर टालने से बचना होगा।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 02 to 08 September 2024 weekly Virgo Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने काम को कल पर टालने से बचना होगा। इसी प्रकार आपको दूसरों के कामकाज या व्यवहार की आलोचना करने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए उसे हासिल करने का प्रयास कर सकता है। इस सप्ताह पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में लापरवाही करने से बचना होगा क्योंकि बीते कुछ सप्ताह से जो समस्याएं चली आ रही थी उसमें भले ही कुछ कमी आई हो लेकिन वो अभी समाप्त नहीं हुई हैं। आपको यह समझना होगा कि अभी भी माहौल आपके लिए पूर्णता अनुकूल नहीं है। ऐसे में आपको किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा आप अपने बॉस के गुस्से के शिकार हो सकते हैं।

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी बाजार में आई मंदी चिंता का कारण बन सकती है। इस दौरान उन्हें बाजार में अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को सुधरने में थोड़ा समय लग सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अनावश्यक क्रोध, व्यग्रता एवं झुंझलाहट पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा वर्षों से बने-बनाए संबंधों में दरार आ सकती है। इस सप्ताह आपको अपने जीवनसाथी की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सुखद वैवाहिक जीवन के लिए अपने व्यस्त समय में से कुछ समय अपने लाइफ पार्टनर के लिए जरूर निकालें और उसकी भावनाओं की कद्र करें। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed