Sagittarius Weekly Horoscope (8 To 14 July): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Saptahik Dhanu Rashifal: धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यों को समय से पूरा करने और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
विस्तार
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यों को समय से पूरा करने और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का विषय बन सकते हैं, जिसका समाधान खोजने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपने विरोधियों से जरा ज्यादा ही सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र आपको काम का और निजी जीवन में खर्च की अधिकता का दबाव झेलना पड़ सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इससे जुड़े शुभ फल की प्राप्ति के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अहंकार से बचने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप खुद आगे बढ़कर सुलह-समझौते की पहल करते हैं तो बिगड़ी बात भी बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें तथा अपने रिश्ते के प्रति ईमानदारी बनाए रखें। खानपान सही रखें अन्यथा पेट संबंधी कष्ट झेलना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।