फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 29 July To 04 August 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (29 July To 04 August): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 28 Jul 2024 02:47 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 28 Jul 2024 02:47 PM IST
सार

Saptahik Dhanu Rashifal: धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को करते समय लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 29 July To 04 August 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनु राशि

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को करते समय लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में निजी समस्याओं को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है। इस दौरान आपकी भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह प्रतिकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपका तबादला किसी अनचाही जगह पर हो सकता है अथवा आपके सिर पर अतिरिक्त कामकाज का बोझ आ सकता है, जिसे निपटाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह धन के लेनदेन, अपने कागजी काम जैसे टैक्स रिटर्न आदि से संबंधित मामलों में जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, अन्यथा बेवजह की परेशानियां और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। 

 

सप्ताह के उत्तरार्ध में आप जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसलों को लेने के संबंध में कन्फ्यूज रह सकते हैं। इस दौरान आप न तो खुद ही कुछ फैसले ले पाएंगे और न ही दूसरों की नेक सलाह को मानेंगे। जिससे तमाम चीजें ठंडे बस्ते में जा सकती हैं। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको बोलते समय खूब सावधानी बरतनी होगी। आपको यह समझना होगा कि आप कहते क्या हैं और लोगों तक पहुंचता क्या है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और दैनिक पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed