फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 21-27 August 2023 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (21-27 August): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 20 Aug 2023 04:20 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 20 Aug 2023 04:20 PM IST
सार

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम जल्दबाजी या असमंजस में करने से बचना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो इस बात का विशेष ख्याल रखें और धन का लेन-देन और कागज संबंधी काम बेहद सावधानी के साथ करें।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 21-27 August 2023 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम जल्दबाजी या असमंजस में करने से बचना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो इस बात का विशेष ख्याल रखें और धन का लेन-देन और कागज संबंधी काम बेहद सावधानी के साथ करें। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा आपाधापी भरी लेकिन मनचाहा फल देने वाली साबित होगी। यदि नौकरी करते हैं तो भी शहर से बाहर की जाने वाली यात्राएं आपको भविष्य में शुभ फल प्रदान करने वाली साबित होंगी क्योंकि इस दौरान आपके संबंध प्रभावी लोगों के साथ बनेंगे। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को किसी शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है। समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों को इस दौरान कोई विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई चिंता भी आपकी परेशानी का कारण बनेगी। प्रेम संबंध में बहुत सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अपने संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए उसकी उपेक्षा न करें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा केसर का तिलक लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed