{"_id":"664aa37237c928c6b10dbbd5","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-20-to-26-may-2024-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (20 To 26 May 2024 ): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (20 To 26 May 2024 ): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 20 May 2024 06:54 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 20 May 2024 06:54 AM IST
सार
Saptahik Dhanu Rashifal: यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपके लिए चीजें आसान हो जाएंगी, अन्यथा आपको अतिरिक्त समय देने के साथ अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी कदम बेहद सावधानी के साथ उठाने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गए फैसले का दूर तक असर देखने को मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। इस दौरान बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिसे आपको भूलकर भी नहीं खोना है, अन्यथा बाद में इसके लिए आपको पछताना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखने की आवश्कता रहेगी। आपको शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है, ऐसे में अपनी जीवनशैली एवं खानपान सही रखें और इससे किसी भी प्रकार का कोई समझौता न करें। नौकरीपेशा वर्ग को अपने उच्चाधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपके लिए चीजें आसान हो जाएंगी, अन्यथा आपको अतिरिक्त समय देने के साथ अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह राहत भरा सिद्ध होना चाहिए। उन्हें कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। पूरे हफ्ते आपको अपने भाई-बहनों का सहयोग और स्नेह दोनों मिलता रहेगा। यदि आप सिंगल हैं तो विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है। वहीं जो लोग पहले से ही प्रेम संबंध में बने हुए हैं उनके बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।