फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 20 To 26 June 2022 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (20 To 26 June 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 20 Jun 2022 12:17 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 20 Jun 2022 12:17 AM IST
सार

सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए बेहद अनुकूल है। इस दौरान आपके द्वारा किसी कार्य को पूरे मनायोग से करने पर निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी और आपको आपके लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इष्ट-मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu  Rashifal 20 To 26 June 2022 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान दोनों से ही बचना होगा। साथ ही साथ आज का काम कल पर टालने की आदत से भी बाज आना होगा, अन्यथा जीवन में प्रगति और तरक्की दिलाने वाले बड़े अवसर से आप हाथ धो बैठेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए बेहद अनुकूल है। इस दौरान आपके द्वारा किसी कार्य को पूरे मनायोग से करने पर निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी और आपको आपके लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इष्ट-मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपको दूसरों पर निर्भर होने से बचना हेागा अन्यथा समय पर मदद न मिलने पर आपके काम अटक सकते हैं। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो उससे संबंधित कोई शुभ सूचना आपको प्राप्त होगी। घर-परिवार अथवा प्रेम संबंध से जुड़ी किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए स्वयं के द्वारा की गई पहल सार्थक साबित होगी। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाने के लिए आपको अपने लव पार्टनर की मजबूरियों और आवश्यकताओं दोनों को ही समझना होगा। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपनी बिजी लाइफ में से कुछ समय अपने जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत को लेकर विशेष रूप से सावधान रहें और खानपान और दिनचर्या सही रखें। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पीले पुष्प से पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed