फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 18 to 24 November 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (18 से 24 नवंबर तक): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 18 Nov 2024 10:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 10:43 AM IST
सार

Saptahik Dhanu Rashifal: आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। हालांकि सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खर्च भी खूब होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 18 to 24 November 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को अपने गोल्डन समय का लाभ उठाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। इस सप्ताह आपको लंबे समय बाद वो अवसर प्राप्त हो सकता है, जिसके लिए आप बेकरार बैठे हुए थे। इस सप्ताह आपके संगी-साथी आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार के सिलसिले में की गई यात्रा अत्यंत ही सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में धन-धान्य और अचल संपत्ति की प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि प्रापर्टी को लेकर आपको अपने परिवार वालों के साथ कोई विवाद चल रहा था तो उसका आपसी सहमति से समाधान निकल आएगा। 


सप्ताह के मध्य में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान संतान की किसी बड़ी उपलब्धि से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। इस सप्ताह भाग्य का सहयोग मिलने के कारण आपको सभी कार्यों वांछित सफलता प्राप्त होगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। व्यवसाय के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। हालांकि सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खर्च भी खूब होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed