फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 18 To 24 July 2022 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (18 To 24 July 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 18 Jul 2022 12:39 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 18 Jul 2022 12:39 AM IST
सार

व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने अपने धंधे को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए। जरूरत से ज्यादा विश्वास करने पर आपको आर्थिक चोट लग सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu  Rashifal 18 To 24 July 2022 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भाग-दौड़ भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही कार्यक्षेत्र पर कामकाज का बड़ा बोझ आ सकता है। जिसे निबटाने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और समय की आवश्यता रहेगी। इस दौरान पैतृक संपत्ति या फिर भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकता है। ऐसे विवाद का निबटारा आपसी सहमति और संवाद के जरिए निकालने कर प्रयास करें क्योंकि कोट-कचहरी में जाने पर मामला लंबा खिंच सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने अपने धंधे को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए। जरूरत से ज्यादा विश्वास करने पर आपको आर्थिक चोट लग सकती है। किसी भी मुश्किल से बचने के लिए बिल, टैक्स आदि से जुड़ी चीजों को समय पर भरें, अन्यथा आपको अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कार्यक्षेत्र या समाज में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान लोग आपकी योग्यता और आपकी कार्यशैली की तारीफ करते नजर आएंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने वर बात बन जाएगी। इस कार्य में किसी महिला मित्र काफी मददगार साबित होगी। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें।  
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और गुरुवार के दिन पीले कपड़े में चने की दाल और कुछ पैसे रखकर दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed