फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 16 to 22 september 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (16 से 22 सितंबर): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 15 Sep 2024 04:57 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 04:57 PM IST
सार

Saptahik Dhanu Rashifal: सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी के मामलों के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें और वाहन सावधानी से चलाएं। 

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 16 to 22 september 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर-कारोबार और निजी कार्यों के लिए जरा ज्यादा भागदौड़ ही करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह यदि आप अपने समय, ऊर्जा और धन का प्रबंधन करके चलते हैं तभी आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे हो पाएंगे अन्यथा आपको निराशा झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में भले ही वैचारिक अस्थिरता के कारण आपको तमाम चीजों को लेकर असंतोष हो सकता है लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से आप अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारीगण आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। हालांकि आपको अपने विरोधियों से हर समय सतर्क रहने की आवश्कता बनी रहेगी।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी के मामलों के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें और वाहन सावधानी से चलाएं। उतार-चढ़ाव भरे समय में लव पार्टनर आपकी ताकत बनेगा और हर समय आपको संबल प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में लाभ होगा, लेकिन मातृ पक्ष से चिंता बनी रहेगी। माता की खराब सेहत या उनसे जुड़ी कोई समस्या चिंता का कारण बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पीले पुष्प एवं हल्दी का तिलक अर्पित करके पूजा करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed