{"_id":"675e5b8d509c470dfe0c4306","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-16-to-22-december-2024-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (16 से 22 दिसंबर): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (16 से 22 दिसंबर): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 15 Dec 2024 05:27 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 15 Dec 2024 05:27 PM IST
सार
Saptahik Dhanu Rashifal:कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध ज्यादा बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आपको बड़े लाभ की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं का समाधान निकलता हुआ नजर आएगा। इस सप्ताह आप यदि पूरे मनोयोग के साथ अपने कार्य को करते हैं तो आपको उसमें निश्चित ही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक दृष्टिकोण से सप्ताह का पूर्वार्ध आपके पक्ष में रहने वाला है। इस दौरान आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय में कुछ बाधाएं देखने को मिल सकती हैं लेकिन आप अपनी सूझबूझ से दूर करने में कामयाब हो जाएंगे। कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध ज्यादा बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आपको बड़े लाभ की संभावना बन रही है।
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। सीनियर और जूनियर से आपको अपेक्षित सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। निजी जीवन में खर्च यथावत बने रहेंगे लेकिन आप अतिरिक्त आय के जरिए आर्थिक संतुलना बनाए रहने में कामयाब हो जाएंगे। धनु राशि के जातकों को भूमि-भवन से जुड़े मामलों में बहुत सावधानी के साथ निर्णय लेना होगा। असमंजस की स्थिति में गलत निर्णय लेने की बजाय ऐसे मामलों को थोड़े समय के लिए टाल देना ठीक रहेगा। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव एवं लाइफ पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं एवं दैनिक पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
