फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 16-22 Oct 2023 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (16-22 Oct): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 15 Oct 2023 02:55 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 15 Oct 2023 02:55 PM IST
सार

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए हैं। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सौभाग्य का साथ मिलेगा। करियर-कारोबार के क्षेत्र में बड़ी सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 16-22 Oct 2023 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए हैं। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सौभाग्य का साथ मिलेगा। करियर-कारोबार के क्षेत्र में बड़ी सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। चूंकि आपके सभी काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे, इसलिए आपके भीतर एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आप बगैर किसी भय या चिंता के जोखिम भरे काम को आसानी से निबटाने में कामयाब रहेंगे। कारोबार में यही जोखिम आपके बड़े लाभ का कारण बनेगा तो वहीं कार्यक्षेत्र में आप अपनी बुद्धि और विवेक से बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। आपकी लोकप्रियता पेशागत व व्यक्तिगत साख में काफी ईजाफा होगा। कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में लोग आपके फैसलों की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप आप लम्बे समय से लटके पड़े मुद्दों का निपटारा करेंगे, जिससे आपके घर-परिवार और निजी जीवन में ज्यादा समरसता, शान्ति व सन्तुष्टि आयेगी। प्रेम संबध कीदृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। यदि आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं ऐसा करने पर आपकी बात बन जाएगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की केसर का तिलक लगाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed