{"_id":"6551aad7346e326e32043185","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-13-19-nov-2023-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (13-19 Nov): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (13-19 Nov): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 13 Nov 2023 10:30 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:30 AM IST
सार
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह समय, धन और उर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा उन्हें बेवजह की दिक्कतों को झेलना पड़ सकती है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह समय, धन और उर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा उन्हें बेवजह की दिक्कतों को झेलना पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर की मरम्मत, सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी पर बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। खर्च की अधिकता के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में बेवजह के कामों के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपनी सेहत और खानपान का खूब ख्याल रखने की आवश्कता रहेगी अन्यथा आपको पेट से सबंधित पीड़ा हो सकती है। इस दौरान आप पर घरेलू समस्याओं का दबाव बना रहेगा लेकिन उत्तरार्ध तक आपकी तमाम बड़ी समस्याएं किसी शुभचिंतक की मदद से दूर होती हुई नजर आएंगी।
सप्ताह के मध्य में धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। इस दौरान तीर्थाटन के योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में बहुप्रतीक्षित कार्य के पूरे होने पर आप राहत महसूस करेंगे। नौकरीपेशा वर्ग को प्रमोशन आदि के संबंध में भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति, प्रमोशन व लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।