{"_id":"64ab9adb95774da830063052","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-10-16-july-2023-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (10-16 July): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (10-16 July): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 10 Jul 2023 11:37 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:37 AM IST
सार
धनु राशि जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी और कुछ चिंताओं को लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना है अन्यथा बनी-बनाई चीज आपके बात-व्यवहार के चलते बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धनु राशि
विज्ञापन
धनु राशि जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी और कुछ चिंताओं को लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना है अन्यथा बनी-बनाई चीज आपके बात-व्यवहार के चलते बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज में अचानक से बदलाव हो सकते हैं। आपके ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती हैं। जिन्हें निभाने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। आपको अपने काम समय से पूरे करने के लिए अधिक समय देना होगा।
जीवन से जुड़ी तमाम तरह की चुनौतियों के बीच सुखद पहलू यह है कि आपकी परेशानियों को बहुत हद तक कम करने में आपके मित्र काफी मददगार होंगे। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या फिर छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत का खूब ख्याल रखना होगा। इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इस दौरान वाहन भी सावधानी के साथ चलाएं क्योंकि चोट-चपेट लगने की आशंका बनी हुई है। धनु राशि के जातकों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। अपने प्रेम संबध अथवा वैवाहिक रिश्ते को सुखमय बनाए रहने के लिए अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले पुष्प और पीला चंदन चढ़ाकर पूजा और श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।