{"_id":"627792af26153c22fb6457c9","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-09-may-to-15-may-2022-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (09 May To 15 May 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (09 May To 15 May 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 09 May 2022 12:15 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 09 May 2022 12:15 AM IST
सार
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में इष्ट मित्रों की मदद से सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में इष्ट मित्रों की मदद से सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर धन राशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान वाहन या भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में विरोधी स्वयं समझौते के लिए पहल कर सकते हैं या फिर किसी वरिष्ठ और प्रभावी व्यक्ति की मदद से ऐसे विवाद का मनचाहा समाधान निकल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान पिकनिक, पार्टी या लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यह समय व्यापार की दृष्टि से अत्यंत ही शुभता और लाभ लिए रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाह रहे हैं तो बात बन जाएगी। वहीं जो लोग पहले से प्रेम संबंध में हैं तो उनके विवाह की कामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: श्री लक्ष्मी नारायण की प्रतिदिन पूजा करें और केसर का तिलक लगाएं।