फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 09-15 Jan weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (09-15 Jan): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 08 Jan 2023 04:12 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 08 Jan 2023 04:12 PM IST
सार

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को लिए है। यदि छोटी-मोटी चीजों को नजरंदाज कर दिया जाए तो कुल मिलाकर इस सप्ताह आपके जीवन एवं घर में खुशियां ही खुशियां बनी रहेंगी।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 09-15 Jan weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु  

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को लिए है। यदि छोटी-मोटी चीजों को नजरंदाज कर दिया जाए तो कुल मिलाकर इस सप्ताह आपके जीवन एवं घर में खुशियां ही खुशियां बनी रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको आपके कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों की बाजार में धाक बनेगी और वे मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह आप ऊर्जा से सराबोर रहेंगे और बुद्धि-विवेक की बदौलत बड़ी से बड़ी उलझन को आसानी से दूर करने में कामयाब होंगे। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा। सप्ताह के अंत तक किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल है। किसी के साथ दोस्ती प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed