{"_id":"66b051e6c52381cdce0fbbdd","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-05-to-11-august-2024-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (05 to 11 august 2024 ): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (05 to 11 august 2024 ): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 05 Aug 2024 10:03 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:03 AM IST
सार
Saptahik Dhanu Rashifal: इस दौरान आपको भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आप त्वरित लाभ के लिए शार्टकट लेने से बचें अन्यथा गलती होने पर बना-बनाया काम बिगड़ भी सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनु राशि
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ वाला रहने वाला है। सुखद पहलू यह है कि आपके द्वारा की गई परिश्रम और प्रयास का आपको पूरा फल प्राप्त होगा। यदि आप इस सप्ताह अपने समय और अपनी ऊर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप अपने जीवनशैली में बड़ा बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान आप नई योजनाओं पर कार्य करने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान आपको भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आप त्वरित लाभ के लिए शार्टकट लेने से बचें अन्यथा गलती होने पर बना-बनाया काम बिगड़ भी सकता है।
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अत्यंत ही शुभ है। आप अपने विरोधियों को मात देते हुए सत्ता के शिखर की आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आपको उच्च पद की प्राप्ति संभव है। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होगी। इस सप्ताह आपकी झोली में न सिर्फ पैसा बल्कि प्यार भी आकर गिरेगा। यदि आप किसी के सामने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह ऐसा करने पर आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। वहीं पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। इस सप्ताह आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को बहुत अच्छी तरह से निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु जी की पूजा केसर का तिलक अर्पित करके करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।