फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 01 To 07 July 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (01 To 07 July): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 30 Jun 2024 09:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 09:52 AM IST
सार

Sagittarius Weekly Horoscope: इस सप्ताह आपको अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका महिमामंडन और खुलासा करने से बचना चाहिए अन्यथा आपके विरोधी उसमें अडंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 01 To 07 July 2024 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए जुलाई महीने का पहला सप्ताह काफी भागदौड़ वाला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार अथवा निजी कार्यों के लिए अधिक एक से अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कुछ कम फलदायी साबित होंगी। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह मुखर होने से बचना होगा अन्यथा बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका महिमामंडन और खुलासा करने से बचना चाहिए अन्यथा आपके विरोधी उसमें अडंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह के मध्य में आपकी आय में बाधा आने की आशंका बनी रहेगी।


इस सप्ताह आपको जोखिम भरे निवेश से उचित दूरी बनाए रखनी होगी। यदि आप पार्टनरशिप में कोई कारोबार करते हैं चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा। सपताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा। लोग आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। इस दौरान आप भविष्य की योजनाओं पर ज्यादा फोकस करते हुए पाए जाएंगे। इस सप्ताह आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध और पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहना चाहिए। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरंदाज कर दें तो यह सप्ताह आपके लिए सामान्य साबित होगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और सूर्य नारायण की साधना-आराधना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed