फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptaaik Kumbh Rashifal 05 to 11 august 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope ( 05 to 11 august 2024 ): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 05 Aug 2024 10:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 10:03 AM IST
सार

Saptaaik Kumbh Rashifal: आपके विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके भीतर सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच बनेगी। खास बात यह कि ऐसा करते हुए आपको स्वजनों का पूरा साथ और समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन
Saptaaik Kumbh Rashifal  05 to 11 august 2024  weekly Aquarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंभ राशि

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में उम्मीद से अधिक सफलता मिल सकती है। इस दौरान इस सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। इस दौरान आप अपने जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं, जिनका भविष्य में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है अथवा आपके विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके भीतर सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच बनेगी। खास बात यह कि ऐसा करते हुए आपको स्वजनों का पूरा साथ और समर्थन मिलेगा।


सप्ताह के मध्य में आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। जिसकी बदौलत आप अपने हाथ में लिए हुए प्रोजेक्ट को बेहतर तरीके से समय से पहले ही पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह आप भूमि-भवन से जुड़े सौदे को फाइनल कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह आपको अपने माता-पिता की तरफ से तमाम चीजों के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी सदस्य की विशेष सफलता से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। इस दौरान परिवार के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed