फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Ravivar Ke Upay In Hindi Sunday astrology remedies important for strong sun

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन करें ये अचूक उपाय, मान सम्मान के साथ होगी धन की प्राप्ति

Sun, 08 Sep 2024 07:14 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 08 Sep 2024 07:14 AM IST
सार

शास्त्रों में रविवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपाय बताए गए हैं, जिसकी मदद से आप अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इन उपायों को करने से सूर्य देव की विशेष कृपा बनती है। तो आइए जानते हैं कि रविवार के दिन कौन से चमत्कारी उपाय किए जा सकता हैं।
 

विज्ञापन
Ravivar Ke Upay In Hindi Sunday astrology remedies important for strong sun
रविवार के उपाय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Ravivar Ke Upay In Hindi: सनातन धर्म में रविवार के दिन का खास महत्व है। यह दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन यदि सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाए तो कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति को जीवन में सुख, समृद्धि और मान सम्मान की प्राप्ति होती है। कुंडली में सूर्य की स्थिति सही न हो तो व्यक्ति चाहे जितनी भी मेहनत कर ले उसे सफलता हासिल नहीं होती और न ही उसे मान-सम्मान मिलता है। सूर्य देव को प्रसन्न करने और कुंडली में उनकी स्थिति को मजबूत करने के लिए शास्त्रों में रविवार के दिन बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है। शास्त्रों में रविवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपाय बताए गए हैं, जिसकी मदद से आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इन उपायों को करने से सूर्य देव की विशेष कृपा बनती है। तो आइए जानते हैं कि रविवार के दिन कौन से चमत्कारी उपाय किए जा सकता हैं।

विज्ञापन


रविराक के उपाय

  • रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करेंं। उसके बाद सबसे पहले सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अर्ध्य देते समय आपको साफ कपड़े पहनने हैं।
  • साथ ही सूर्य देव को तांबे के लोटे से ही जल चढ़ाएं। इसे बेहद शुभ माना जाता है।
  • आप सूर्य देव को फूल, रोली, अक्षत और मिश्री आदि भी अर्पित कर सकते हैं।
  • रविवार के दिन बरगद के पेड़ से टूटा हुआ पत्ता लाकर उस पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखें
  • इसके बाद इस पत्ते को बहते जल में प्रवाहित करें
  • माना जाता है कि ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी हो जाती है।
  • रविवार के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देते समय 'ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें।
  • विज्ञापन
  • इससे आपकी सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed