फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन कारणों से रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी बना सकते हैं पदकों का रिकार्ड

Sat, 30 Jul 2016 12:49 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री Updated Sat, 30 Jul 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
prediction about rio olympic
रियो ओलंपिक - फोटो : getty

रियो ओलंपिक खेलों में भारत के 120 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्द्धाओं में अपना स्थान सुनिशित किया है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से आजाद भारत की कुंडली में सितंबर 2015 से शुरू हुई चंद्रमा की महादशा खेलों में देश का गौरव बढ़ने का संकेत दे रही है। चन्द्रमा वृषभ लग्न की भारत की कुंडली में तीसरे घर का स्वामी होकर स्वग्रही है। तीसरा घर खेलों के लिए देखा जाता है। चन्द्रमा की इस 10 वर्ष तक चलने वाली महादशा में भारत खेलों की दुनियां में दिनों-दिन प्रगति करता जाएगा।

इन कारणों से र‌ियो ओलंप‌िक में भारतीय ख‌िलाड़ी बना सकते हैं पदकों का र‌िकार्ड

prediction about rio olympic
रियो ओलंपिक 2016 के लिए क्वालीफाई हुए हरियाणा के खिलाड़ी - फोटो : फाइल फोटो

यदि हम वर्तमान समय की ग्रह-नक्षत्रों के स्थिति को देखें तो भी संकेत भारत के पक्ष में हैं। 3 अगस्त को आने वाली अमावस्या की कुंडली में खेलों का तीसरा भाव गुरु, बुध, शुक्र और राहु की स्थिति से बेहद मजबूत है। मिथुन लग्न की इस पक्ष कुंडली में तृतीयेश सूर्य दूसरे घर में चंद्रमा के साथ है। इस योग के प्रभाव से रियो ओलंप‌िक खेलों में भाग्य की देवी भारत के खिलाड़ियों पर मेहरबान होगी और उनके पदकों की संख्या एक नया इतिहास रच देगी।

इन कारणों से र‌ियो ओलंप‌िक में भारतीय ख‌िलाड़ी बना सकते हैं पदकों का र‌िकार्ड

prediction about rio olympic
रियो ओलंपिक में शामिल होंगे भारतीय खिलाड़ी

स्त्रीकारक ग्रह चंद्रमा के बली होने से महिला खिलाड़ियों जैसे तीरंदाजी में दीपिका कुमारी, टेनिस में सानिया मिर्जा, बैडमिंटन में सायना नेहवाल और महिला हॉकी टीम से पदक जीतने की अधिक संभावना दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कारणों से र‌ियो ओलंप‌िक में भारतीय ख‌िलाड़ी बना सकते हैं पदकों का र‌िकार्ड

prediction about rio olympic
रियो ओलंपिक - फोटो : Reuters

खेलों का यह महाकुंभ राहु-गुरु और शनि-मंगल की गोचर में अशुभ युति के समय हो रहा है इस लिए आतंकी हमले, विरोध प्रदर्शन और डोपिंग स्कैंडल आदि का साया इन खेलों की प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकता है। गौरतलब है की 1980 में हुए मास्को ओलिंपिक खेलों के समय भी राहु-गुरु वर्तमान ही की भांति सिंह राशि में 'चांडाल योग' बनाते हुए गोचर कर रहे थे।

विज्ञापन

इन कारणों से र‌ियो ओलंप‌िक में भारतीय ख‌िलाड़ी बना सकते हैं पदकों का र‌िकार्ड

prediction about rio olympic
रियो ओलंपिक 2016 - फोटो : Getty
उस समय अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूस के मास्को में हुए इन खेलों का बहिष्कार किया था। इस वर्ष रूस के 69 एथलीट डोपिंग स्कैंडल में फंस कर रियो ओलम्पिक से बाहर हो गए हैं। ब्राजील के हिन्दू नव-वर्ष की कुंडली को देखें तो मेष लग्न में शनि और मंगल की अष्टम भाव में युति हिंसा का योग बना रही है। ब्राजील  के रियो में होने वाले खेलों के इस महाकुंभ में किसी बड़े आतंकी घटना के भी योग बने हुए हैं।

https://astrologicalmusings.com
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed