फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   planet transit in june 2020 surya guru and shukra rashi parivartan

सूर्य, मंगल और गुरु जैसे ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, 21 को सूर्य ग्रहण भी आपकी राशि पर कैसा असर

Thu, 11 Jun 2020 08:28 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 11 Jun 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
planet transit in june 2020 surya guru and shukra rashi parivartan
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका
जून का महीना ग्रहण और ग्रहों के राशि परिवर्तन के नजरिए से बहुत ही अहम रहा है। अब जून का तीसरा और चौथा हफ्ता बड़े ग्रहों के परिवर्तन के नाम रहेगा। इसके पहले जून के पहले ही हफ्ते में यानी 5 जून को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगा था। आने वाले दिनों में कई ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए अच्छे समय की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन


5 जून को चंद्र ग्रहण घटित हुआ था। इसके बाद 9 जून को शुक्र का वृष राशि में उदय हुआ था। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। फिर इसके बाद 18 जून को मंगल का राशि परिवर्तन होगा। मंगल के राशि परिवर्तन से कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। 18 जून को ही बुध मिथुन राशि में व्रकी हो जाएगा और 20 जून को अस्त भी हो जाएगा। जून के आखिरी सप्ताह में शुक्र मार्गी हो जाएगा। 30 जून को गुरु धनु राशि में वक्री हो कर चलेगा। आइए जानते हैं इन ग्रहों के परिवर्तन से आप पर क्या असर होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इन राशियों के लिए अच्छा समय
मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए जून के बचे दिनों में शुभ समाचार लेकर आ सकता है।

इन राशियों के लोग संभलकर रहें
कर्क, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले काम करते समय संभलकर रहें।
शुक्र के उदय होने से मांगलिक कार्य फिर से आरंभ, इन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव

21 जून को सूर्य ग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस ग्रहण का प्रभाव पूरे देश में देखने को मिलेगा। ग्रहण के दिखाई देने के कारण इसमें सूतककाल मान्य होगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस ग्रहण के अशुभ प्रभाव के कारण देश और दुनिया में कई तरह की प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती हैं। 21 जून को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा।

रोजाना शंख बजाने से नकारात्मकता दूर होने के साथ सेहत में भी होता है फायदा

उपाय
ग्रहों के दुस्प्रभाव से बचने के लिए करें यह उपाय
इन ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचने के लिए गंगा स्नान और दान करना चाहिए। पूजा-पाठ और मंत्रों के जाप से इन ग्रहों का बुरा असर नहीं होगा। हर दिन सुबह जल्दी उठकर रोज सूर्य देव को जल चढ़ाएं और सूर्य मंत्रों का जाप करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed