फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   panchak will start today do not these five work during panchak

आज रात से लग जाएगा पंचक, 20 नवंबर तक भूलकर भी न करें ये 5 काम

Thu, 15 Nov 2018 11:32 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
panchak will start today do not these five work during panchak
astrology

भारतीय परंपरा में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले ज्योतिष गणना का अध्ययन कर शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है। ज्योतिष के अनुसार शुभ मुहूर्त में किया जाना वाला कोई नया काम अच्छा परिणाम देता है वहीं अशुभ समय में काम करने पर असफलता मिलती है। ज्योतिष में पंचक को अशुभ माना जाता है। पंचक 5 खास नक्षत्र में लगता है जब धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। जिसमें कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है। 15 नवंबर गुरुवार की रात लगभग 10 बजकर 14 मिनट से पंचक शुरू हो जाएगा। 20 नवंबर की शाम को पंचक का आखिर दिन होगा।

विज्ञापन


पंचक के प्रकार

राज पंचक- ज्योतिष के अनुसार पंचक भी अलग-अलग प्रकार के होते हैं। सोमवार से शुरू होने वाले पंचक को राज पंचक कहते हैं।

रोग पंचक- अगर पंचक का प्रारंभ रविवार से हो रहा होता है तो उसे रोग पंचक कहा जाता है।

अग्नि पंचक- जो पंचक मंगलवार को शुरू हो उसे अग्नि पंचक कहते है इस दौरान आग लगने का भय रहता है। इस दौरान औजारों की खरीदारी, निर्माण या मशीनरी का कार्य नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


मृत्यु पंचक और चोर पंचक - इसके अलावा मृत्यु पंचक और चोर पंचक होता है। मृत्यु पंचक शनिवार और चोर पंचक शुक्रवार को होता है। दोनो काफी घातक और अशुभ पंचक माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचक में 5 काम नहीं करना चाहिए

-  पंचक में चारपाई बनवाना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करने से कोई बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

-  पंचक के दौरान जिस समय घनिष्ठा नक्षत्र हो उस समय घास, लकड़ी आदि जलने वाली वस्तुएं इकट्ठी नहीं करना चाहिए, इससे आग लगने का भय रहता है।

-  पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा नही करनी चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा, यम की दिशा मानी गई है।

-  पंचक के दौरान जब रेवती नक्षत्र चल रहा हो, उस समय घर की छत नहीं बनाना चाहिए।

-  पंचक में शव का अंतिम संस्कार करने से पहले किसी योग्य पंडित की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। यदि ऐसा न हो पाए तो शव के साथ पांच पुतले आटे या कुश से बनाकर अर्थी पर रखना चाहिए।


ये शुभ काम पंचक के दौरान किया जा सकता है

कुछ नक्षत्रों में पंचक लगने पर शुभ कार्य किए जा सकते हैं। पंचक में आने वाला उत्तराभाद्रपद नक्षत्र वार के साथ मिलकर सर्वार्थसिद्धि योग बनाता है, वहीं धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र यात्रा, व्यापार, मुंडन आदि शुभ कार्यों में श्रेष्ठ माने गए हैं। पंचक को भले ही शुभ नहीं माना जाता हो, लेकिन इस दौरान सगाई, विवाह आदि शुभ कार्य भी किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed