फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Panch Mahapurush Rajyog Positive Impact On These Zodiac Sign Success in Career and Business

Panch Mahapurush Rajyog: पंच महापुरुष राजयोग के निर्माण से जीवन में मिलते हैं सभी तरह के सुख और वैभव

Tue, 29 Apr 2025 02:09 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 29 Apr 2025 02:09 PM IST
सार

जब भी किसी जातक की कुंडली में पंचमहापुरुष राजयोग बनता है तो व्यक्ति धनवान, समाज में प्रसिद्धि प्राप्ति करने वाला और हर तरह के सुखों का भोग करने वाला होता है।

विज्ञापन
Panch Mahapurush Rajyog Positive Impact On These Zodiac Sign Success in Career and Business
पंच महापुरुष राजयोग - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Panch Mahapurush Rajyog: कुंडली में कई तरह के शुभ योगों और राजयोग का निर्माण होता है जिसका वर्णन वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में किया गया है। कुंडली में राजयोग बनने पर जातकों के जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि , धन-धान्य और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में पंचमहापुरुष राजयोगों का वर्णन मिलता है। इस पंचमहापुरुष राजयोग में हंस, मालव्य, रूचक, शश और भद्र नाम के राजयोग आते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के सामान्य राजयोग का निर्माण होता है। पंचमहापुरुष राजयोग अतिविशिष्ट राजयोगों में आता है जो बहुत ही कम लोगों की कुंडली में बनता है। जब भी यह पंचमहापुरुष राजयोग बनता है व्यक्ति धनवान, समाज में प्रसिद्धि प्राप्ति करने वाला और हर तरह के सुखों का भोग करने वाला होता है। आइए जानते हैं इन राजयोगों के बारे में।
विज्ञापन


पंच महापुरुष राजयोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंच महापुरुष राजयोग के निर्माण में मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र और शनि ग्रह की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन पांच ग्रहों में जब भी कोई ग्रह उच्च राशि, स्वराशि और मूल त्रिकोण में बलवान होकर कुंडली के केंद्र भावों में स्थिति हो तो पंच महापुरुष राजयोग का निर्माण होता है। मंगल से रूचक नाम का पंच महापुरुष राजयोग. बुध के द्वारा भद्र, देवगुरु बृहस्तति के द्वारा हंस राजयोग, शुक्र के द्वारा मालव्य राजयोग और शनि के द्वारा शश नाम का पंच महापुरुष राजयोग का निर्माण होता है। 
विज्ञापन


- रूचक पंच महापुरुष राजयोग
शास्त्रों के अनुसार जब किसी जातक की कुंडली में मंगल ग्रह स्वराशि, उच्च राशि और मूल त्रिकोण राशि का होकर कुंडली के केंद्र भाव यानी 1, 4, 7 और 10 भाव होत रूचक नाम का पंच महापुरुष राजयोग बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vastu Tips: मनी प्लांट लगाने के लिए ये है सबसे शुभ दिन, घर आती है सुख-समृद्धि

- भद्र पंच महापुरुष राजयोग
इस पंच महापुरुष राजयोग का निर्माण बुध ग्रह से होता है। जब किसी जातक की कुंडली में बुध ग्रह स्वराशि, उच्च राशि या फिर मूल त्रिकोण राशि होकर केंद्र के भाव में विराजमान हो तो भद्र नाम का पंच महापुरुष राजयोग का निर्माण होता है। 

शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन करने से इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, करियर में सफलता के योग

- हंस पंच महापुरुष राजयोग
जब किसी जातक की कुंडली में देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि, उच्च राशि या फिर मूल त्रिकोण राशि का होकर केंद्र भाव में मौजूद हो तो हंस नाम का पंच महापुरुष राजयोग का निर्माण होता है। 

- मालव्य पंच महापुरुष राजयोग
जब धन, सुख-समृद्धि और भोग-विलास के दाता ग्रह शुक्र स्वराशि, उच्च राशि अथवा मूल त्रिकोण राशि का होकर केंद्र के भाव में विराजमान हो तो मालव्य नाम का पंच महापुरुष योग का निर्माण होता है।

Monthly May Rashifal: कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए मई का महीना? पढ़ें इस माह का राशिफल

- शश पंच महापुरुष राजयोग
शश पंच महापुरुष राजयोग का निर्माण शनि ग्रह से बनता है। जब किसी जातक की कुंडली में शनि स्वराशि, अपनी उच्च राशि अथवा मूल त्रिकोण राशि में होकर केंद्र के भावों में विराजमान हो तो शश नाम का पंच महापुरुष राजयोग का निर्माण होता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed