फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन करने से इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, करियर में सफलता के योग

Mon, 28 Apr 2025 12:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 28 Apr 2025 12:26 PM IST
सार

शनिदेव की चाल में बदलाव आ गया है और अब ये उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया है जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
shani nakshatra parivartan 2025 these zodiac sign will be lucky and get profit
शनि नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : adobe stock
आज शाम (28 अप्रैल 2025) कर्मफलदाता और न्यायाधीश शनिदेव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र पर शनिदेव का ही आधिपत्य है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर शनि का विशेष प्रभाव रहेगा। शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों के अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी। नौकरी और करियर में अच्छी सफलता और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा फल प्राप्त होगा। 

 
shani nakshatra parivartan 2025 these zodiac sign will be lucky and get profit
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से वृषभ राशि के जातकों पर सबसे ज्यादा शुभ और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शनिदव आपकी राशि से ग्यारहवें भाव यानी आय और लाभ के भाव में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में आपको आय में अच्छी खासा बढ़ोतरी के संकेत हैं। आय के नए-नए स्त्रोतों का निर्माण होगा। आपकी योजनाएं कामयाब होंगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार में सुख और संपन्नता रहेगी। 

Mangal Gochar 2025: 12 मई को मंगल का गोचर लाएगा खुशखबरी, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

shani nakshatra parivartan 2025 these zodiac sign will be lucky and get profit
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
शनि का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। शनिदेव का गोचर आपकी कुंडली के नवम भाव यानी भाग्य के भाव में है, ऐसे में आपको अपनी किस्मत का साथ मिलेगा। कार्य में सफलता और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को कोई नई नौकरी के मिलने पर खुशियां आएंगी। परिवार में मेल-मिलाप रहेगा। जमीन-जायदाद के मामले में उन्नति के योग बन रहे हैं। छोटी-मोटी यात्राएं संभव है। धार्मिक कार्यक्रमों में आप शामिल हो सकते हैं।  

Weekly Horoscope 28 April To 04 May: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
shani nakshatra parivartan 2025 these zodiac sign will be lucky and get profit
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। ऐसे में शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। शनिदेव आपकी राशि से यहां आपके छठे भाव पर संचरण कर रहे हैं। ऐसे में आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होगी। अगर कोई कानूनी मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। कर्जो से छुटकारा मिलेगा और जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं उनके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। वाहन और जमीन का सुख मिलेगा। 

Surya-Chandra Yuti 2025: 27 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य और चंद्रमा की युति, जानें कौन सी 4 राशियां रहेंगी लाभान्वित



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed