फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Pakistan Imran Khan Kundali Analysis Tension Between Army Imran Khan Horoscope And The Reason For His Downfall

Imran Khan Kundali: क्या देश छोड़कर भागेंगे इमरान खान, क्या कहती है इमरान खान की जन्म कुंडली?

Thu, 18 May 2023 09:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 18 May 2023 09:13 AM IST
सार

इमरान खान का बुरा समय मार्च से ही शुरू हो गया है। दरअसल गुरु केंद्र आधिपति दोष से पीड़ित होकर मंगल की राशि में अष्टम भाव में विराजमान है वहीं चन्द्रमा भी उसी भाव में विराजमान है। अष्टम भाव का स्वामी मंगल चौथे भाव में विराजमान होकर एक दर्दनांक अंत की ओर संकेत कर रहा है।

विज्ञापन
Pakistan Imran Khan Kundali Analysis Tension Between Army Imran Khan Horoscope And The Reason For His Downfall
Imran Khan Kundali Analysis - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान इस समय चारों ओर से मुसीबत से घिरे हुए हैं। आज इस लेख में इमरान खान की जन्म कुंडली से समझने की कोशिश करते हैं कि भविष्य में उनके साथ क्या हो सकता है। इमरान खान के लग्न में द्वादश भाव के स्वामी सूर्य प्रबल अकारक होकर अपने शत्रु शनि के साथ विराजमान है। कन्या लग्न की कुंडली में शनि और सूर्य दोनों ही अकारक होते हैं और ये प्रबल कारावास योग है। ज्योतिष के नियम के अनुसार अगर शत्रु भाव का स्वामी व्यय भाव के स्वामी के साथ लग्न या केंद्र में विराजमान हो तो जातक शत्रु के द्वारा मारा जाता है।

विज्ञापन


इमरान खान का बुरा समय मार्च से ही शुरू हो गया है। दरअसल गुरु केंद्र आधिपति दोष से पीड़ित होकर मंगल की राशि में अष्टम भाव में विराजमान है वहीं चन्द्रमा भी उसी भाव में विराजमान है। अष्टम भाव का स्वामी मंगल चौथे भाव में विराजमान होकर एक दर्दनांक अंत की ओर संकेत कर रहा है। इनके लग्न में विराजमान उच्च के बुध और गुरु मंगल राशि परिवर्तन ने इन्हे खेल की दुनिया का बादशाह बनाया लेकिन सूर्य शनि और गुरु ये तीनों राजनीति के ग्रह इनके लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन


सप्तम भाव पर मंगल केतु सूर्य शनि की दृष्टि अनेक स्त्रियां रखने वाला बना रही है और उन्ही के द्वारा साजिश की जाने की ओर इशारा कर रही है। मित्र भाव में केतु विराजमान है जो की मंगल राहु से दृष्ट है। यहां इस बात का प्रबल संकेत है कि अगर व्यक्ति राजनीति में आएगा तो अपनों के ही द्वारा मुसीबत में फंस जाएगा। चन्द्रमा शनि एक दूसरे से छह और अष्टम भाव में विराजमान है जो की बेहद गंभीर दोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कुंडली देखकर ऐसा लग रहा है कि इमरान खान को जल्द आर्मी एक्ट में फसा दिया जायेगा। वर्तमान में इनके लग्न में राहु गुरु का गोचर है और दोनों कुंडली में शुभ नहीं है। मंगल इस समय गोचर में नीच है जो की चौथे भाव में बैठकर मारक स्थान को देख रहा है। इनकी कुंडली में छठे,आठवें और द्वादश भाव के स्वामी केंद्र में विराजमान है जो कि इस ओर संकेत कर रहे हैं कि भविष्य में इन्हे जहर देकर भी मारा जा सकता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed