फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   astrology predictions 2023 pm narendra modi kundli analysis for 2023

Astrology 2023: ज्योतिष के नजरिए क्या 2023 में कड़े निर्णय लेंगे पीएम मोदी? क्या विपक्षी होंगे कामयाब ?

Fri, 30 Dec 2022 12:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 30 Dec 2022 12:16 AM IST
सार

फरवरी माह में जब सूर्य-शनि की युति चौथे भाव में होगी तो इस समय पीएम मोदी को विपक्ष की घेराबंदी का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
astrology predictions 2023 pm narendra modi kundli analysis for 2023
PM Narendra Modi Kundali

विस्तार

    विज्ञापन
  • साल 2023 में 3 बड़े ग्रह परिवर्तन करेंगे जिसका प्रभाव पूरी पृथ्वी पर पड़ता है। ऐसे में आज हम इस लेख में समझने की कोशिश करेंगे कि साल 2023 में पीएम मोदी क्या एक बार फिर कड़े निर्णय लेंगे या दोबारा उन्हें बड़े आंदोलन से जूझना होगा। इस साल के जनवरी में शनि कुंभ में, अप्रैल अंत में गुरु मेष में और अक्टूबर अंत में राहु मीन में वही केतु का कन्या राशि में प्रवेश होगा। 
  • पीएम मोदी की वृश्चिक लग्न की कुंडली में फिलहाल छठे भाव में राहु का गोचर है, वहीं गुरु पंचम स्थान में मीन राशि में मार्गी है। शनि मकर राशि में अपने आखिरी अंशों पर गोचर कर रहे हैं। पीएम मोदी की कुंडली में शनि गोचर में कुम्भ में प्रवेश कर ढैया का निर्माण करेंगे और शनि की दृष्टि दशम भाव को प्रभावित कर रही है। राजनीति में चौथे भाव से जनता का विचार किया जाता है, ऐसे में जनवरी मध्य से ही पीएम मोदी जनता को फायदा करने वाली योजनाओं का एलान कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • फरवरी माह में जब सूर्य-शनि की युति चौथे भाव में होगी तो इस समय पीएम मोदी को विपक्ष की घेराबंदी का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी माह में देश में किसी बड़े आंदोलन का जन्म हो सकता है जो कि सरकार के खिलाफ होगा। इस समय स्वास्थ्य के लिहाज से भी पीएम को सावधान रहना होगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अप्रैल अंत में गुरु शत्रु भाव में राहु के साथ गुरु चांडाल दोष का निर्माण करेंगे जिस पर शनि की नीच की दृष्टि होगी। ऐसे समय में किसी पड़ोसी मुल्क के साथ युद्ध की सम्भावना दिखाई दे रही है। अप्रैल से लेकर अक्टूबर के समय तक गुरु पाप प्रभाव में होने के कारण शत्रु पीएम मोदी पर हावी होने की कोशिश करेंगे। 
  • अक्टूबर अंत में राहु गुरु की युति खत्म होगी और राहु पंचम भाव में होंगे। इस समय पीएम मोदी और जनता के बीच किसी कानून को लेकर वहम की स्थिति बन सकती है। राहु और शनि के कारण सरकार और जनता के बीच संवाद में कमी दिखाई दे सकती है। इस समय सरकार में बैठे लोग जनता की भावनाओं को समझने में भूल कर सकते है।
  • साल 2023 में ग्रहों की चाल यह संकेत दे रही है प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कई बड़े निर्णय इस साल लिए जाएंगे। 10 मई से नीच के मंगल का गोचर देश की सेना के प्रति किसी साजिश की ओर संकेत कर रहा है। इस समय देश की सुरक्षा को अस्थिर करने का प्रयास आतंकियों के द्वारा किया जा सकता है। इस साल पीएम मोदी साल के अंत तक देशवासियों को किसी बड़े अविष्कार की खबर भी दे सकते हैं।
  • कुल मिलाकर साल 2023 में देश में आंदोलन भी होंगे और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील साल होगा। इस साल पीएम मोदी कोई ऐसा बड़ा कदम लेंगे जिससे पूरे विश्व में उनके नाम के चर्चे होंगे। दशम और छठे भाव पर शनि के प्रभाव से साल 2023 में कार्य की अधिकता बनी रहेगी। जहां तक पार्टी की है तो राहु गुरु युति के कारण इस वर्ष पीएम के खिलाफ स्वर उभर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed