फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नास्त्रेदमस की 7 भविष्यवाणियां जो सच हुईं

Sat, 19 Mar 2016 07:03 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Mar 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
nostradamus true prediction and modi
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

केन्‍द्रीय गृह राज्यमंत्री क‌िरण रिजिजू ने फ्रांसीसी ज्योत‌िषी नास्त्रेदमस की भव‌िष्यवाणी का उल्लेख करते हुए कहा है क‌ि 1555 ई0 में ही नास्‍त्रेदमस ने ‌ल‌िख द‌िया था क‌ि 2014 से 2026 तक एक आदमी भारत का नेतृत्‍व करेगा। रिजिजू ने नास्‍त्रेदमस की इस भव‌िष्यवाणी को नरेन्द्र मोदी से जोड़ते हुए कहा क‌ि मोदी वही व्यक्त‌ि हैं ज‌िनके बारे में नास्‍त्रेदमस ने ल‌िखा है। रिजिजू यह बात इसल‌िए कह रहे हैं क्योंक‌ि मोदी 2014  में भारत के प्रधानमंत्री बने हैं। रिजिजू की यह बात उस समय सामने आई है जब नस्तूर दारूवाला ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की बात पर शंका जताई है।

नास्‍त्रेदमस की 7 भव‌िष्यवाण‌ियां जो सच हुईं

nostradamus true prediction and modi
क‌िरण र‌िज‌िजू

नास्‍त्रेदमस की भव‌िष्यवाणी का ज‌िक्र करते हुए रिजिजू ने कई ऐसे तर्क द‌‌िए हैं ज‌िससे मोदी ही वह व्यक्त‌ि नजर आते हैं ज‌िसके नेतृत्व में भारत दुन‌िया का सबसे शक्त‌िशाली देश बनेगा क्योंक‌ि नास्‍त्रेदमस की भव‌िष्यवाणी में यह बात भी कही गई है क‌ि तृतीय व‌िश्वयुद्ध के बाद भारत दुन‌िया का नेतृत्व करेगा। तो क्या मोदी के शासन काल में तृतीय व‌िश्वयुद्ध भी लड़ा जाएगा। इस सवाल का जवाब आप खुद सोच‌िए क्योंक‌ि रिजिजू का इशारा तो इसी ओर है। वैसे हम आपको नास्त्रेदमस की कुछ ऐसी भव‌िष्यवाण‌ियों के बारे में बता रहे हैं जो सच हुईं।

नास्‍त्रेदमस की भव‌िष्यवाणी और नरेन्द्र मोदी का राज

nostradamus true prediction and modi
नस्‍त्रेदमस

नास्‍त्रेदमस की सच्‍ची भव‌िष्यवाण‌ियों में सबसे पहली भव‌िष्यवाणी तो उनके खुद के बारे में थी ज‌िसमें उन्होंने अपनी मौत और मौत के बाद की एक घटना का उल्लेख क‌िया था। इन्होंने बताया था उनकी मौत के 225 साल बाद कुछ लोग उनकी कब्र खोदेंगे और उसी समय उनकी मौत हो जाएगी। कहते हैं क‌ि 1791 में तीन लोगों ने इनकी खोपड़ी में शराब पीकर इनके जैसे भव‌िष्यवक्ता बनने के उद्देश्य से कब्र को खोद डाली और जब वह खोपड़ी में शराब पी रहे थे तभी गो‌ल‌ी लगने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नास्‍त्रेदमस की 7 भव‌िष्यवाण‌ियां जो सच हुईं

nostradamus true prediction and modi
फ्रांस की क्रांत‌ि

'द प्रोफेसीज' नाम की इनकी पुस्तक में नास्‍त्रेदमस ने 1789 में हुए फ्रांसीसी क्रांत‌ि का भी उल्लेख क‌िया था। कहते हैं क‌ि जैसा नास्‍त्रेदमस ने ल‌िखा था ठीक उसी तरह क्रांत‌ि के दौरान राजशाही से परेशान होकर लोगों ने पेर‌िश शहर को अपने न‌ियंत्रण में ले ल‌िया। सामंत और शासक बंदी बना ल‌िए गए और कईयों को मौत के घाट उतार द‌िया गया।

विज्ञापन

नास्‍त्रेदमस की 7 भव‌िष्यवाण‌ियां जो सच हुईं

nostradamus true prediction and modi
ह‌िटलर

फ्रांस के इस महान भव‌िष्यवक्ता ने जर्मनी में ह‌िटलर की तानाशाही और द्व‌ितीय ‌व‌िश्वयुद्ध की भव‌िष्यवाणी की थी। भव‌िष्‍यवाणी के अनुसार ही 1939 से 1945 तक दुन‌िया के तमाम बड़े देशों ने युद्ध में भाग ल‌िया था और करोड़ों लोगों ने इसमें अपनी जान गंवाई थी। इन्होने अपनी भव‌िष्यवाणी में ल‌िखा था क‌ि व‌िश्वयुद्ध का अंत परमाणु व‌िस्फोट के साथ होगा और ऐसा ही हुआ अमेर‌िका द्वारा जापान पर हुए परमाणु हमले के बाद जापान ने हार मान ली और युद्ध समाप्त हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed