Saubhagya Sundari Teej: सौभाग्य सुंदरी तीज आज मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए जरूर करें व्रत
सौभाग्य सुंदरी तीज को सौभाग्य सुंदरी व्रत भी कहते हैं। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर देवी मां का पूजन करती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना करती है।
विस्तार
Saubhagya Sundari Teej Vrat: आज यानी 18 नवंबर को सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत रखा जाएगा। मार्गशीर्ष माह आरंभ हो चुका है। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आएंगे जिसमें सौभाग्य सुंदरी तीज भी एक है। पंचांग के अनुसार सौभाग्य सुंदरी तीज मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। सौभाग्य सुंदरी तीज को सौभाग्य सुंदरी व्रत भी कहते हैं। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर देवी मां का पूजन करती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना करती है।
सौभाग्य सुंदरी व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार सौभाग्य सुंदरी व्रत से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यदि आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है तो इस व्रत को करने से वह भी कम होता है। यदि किसी कन्या के विवाह में अड़चन आ रही हो तो इस व्रत को करने से सभी बढ़ाएं दूर हो जाती हैं।
- सौभाग्य सुंदरी तीज के दिन महिलाएं जल्दी उठकर स्नान करें ।
- इसके बाद नए वस्त्र पहनकर अच्छी तरह साज-श्रृंगार करें।
- इस दिन सुहाग से जुड़ी चीजों जैसे मेहंदी, कुमकुम, आलता, सिंदूर आदि को श्रृंगार में जरूर शामिल करें.
- इसके बाद मां पार्वती और भगवान शिव की एक साथ पूजा करें।
- इस दिन भगवान गणेश की भी पूजा जरूर करें।
- मां पार्वती का श्रृंगार करें और पूजा में उन्हें सुहाग का सामान चढ़ाएं।
- इसके बाद धूप-दीप जलाएं।
- सौभाग्य सुंदरी व्रत के दिन महिलाएं निर्जला उपवास भी रखती हैं तो कुछ महिलाएं पूजा के बाद फलाहार करती हैं।