Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Mangal Gochar 2025 Mars Transit In Tula Know Impact On Sagittarius Zodiac Sign

Mars Transit 2025: मंगल का राशि परिवर्तन, जानिए धनु राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Sat, 13 Sep 2025 04:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 13 Sep 2025 04:43 PM IST
सार

Mars Transit 2025: धनु राशि वालों के लिए मंगल का गोचर मिलाजुला साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और आय में इजाफा देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि धनु राशि के जातकों के लिए मंगल पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mars Transit In Tula Know Impact On Sagittarius Zodiac Sign
mangal gochar 2025: मंगल का धनु राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mangal Gochar 2025: 13 सितंबर 2025 को मंगल ग्रह कन्या राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए तुला राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह का यह गोचर आज रात करीब 08 बजकर 18 मिनट पर तुला राशि में होगा। मंगल इस राशि में 26 अक्तूबर तक रहेंगे फिर इसके बाद अपनी स्वराशि वृश्चिक में गोचर होंगे। ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, जोश, पराक्रम, युद्ध और सेना का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह को राशिचक्र में पहले और आठवें भाव का स्वामित्व प्राप्त है। मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। यह मकर राशि में उच्च के होते हैं और कर्क राशि में नीच के होते हैं। मंगल के गोचर करने से देश-दुनिया पर प्रभाव देखने को मिलता है, इसके साथ ही सभी 12 राशियों के जातकों पर भी प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं मंगल के तुला राशि में गोचर करने से धनु राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


धनु राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
धनु राशि वालों के लिए मंगल का गोचर मिलाजुला साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और आय में इजाफा देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि धनु राशि के जातकों के लिए मंगल पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। आज के दिन मंगल का तुला राशि में गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होगा। कुंडली का 11वां भाव आय और लाभ का होता है। ऐसे में जो लोग नौकरीपेशा हैं उनकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा और जिन लोगों का कोई व्यापार हैं उनको कोई अच्छी डील मिल सकती है। आर्थिक रूप से आने वाले दिन धनु राशि वालों के लिए बेहतर रहेंगे। लेकिन इस दौरान आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपको वाद-विवाद से बचकर रहना होगा और धैर्य के साथ काम करना होगा। 
विज्ञापन

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


Gemstone Tips: कुंडली में किस ग्रह की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए? यहां जानें

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग

Trigrahi Yog in Tula Rashi: तुला राशि में होगा तीन बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Surya Grahan 2025: पितृपक्ष के अंतिम दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को मिलेगा खास लाभ

Lucky Rashiyan: 13 सितंबर से इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed