फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Makar Sankranti 2024 Daan Donate These Things According To Your Zodiac Sign

मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार दान करने से मिलेगी सुख-समृद्धि, अश्व पर सवार होकर आएगी संक्रांति

Sat, 13 Jan 2024 12:36 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 13 Jan 2024 12:36 PM IST
सार

इस साल की मकर संक्रांति इसलिए भी खास है रवि के साथ कुमार योग भी बन रहा है। इस दिन आप सूर्य उपासना के साथ ही अपनी राशि अनुसार दान-पुण्य करके धार्मिक लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2024 Daan Donate These Things According To Your Zodiac Sign
makar sankranti 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Makar Sankranti 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में इसे संक्रांति कहा जाता है। सूर्य 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति कहा जाता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस बार मकर संक्रांति अश्व पर सवार होकर आएगी और उपवाहन सिंह रहेगा। इससे व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति होगी। जनता के वैभव व सुख में वृद्धि होगी। इस दिन सूर्य पूजा के साथ 14 वस्तुओं का दान-पुण्य का विशेष महत्व है। ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी की अर्धरात्रि 2 बजकर 44 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। उदयातिथि के अनुसार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इस साल की मकर संक्रांति इसलिए भी खास है रवि के साथ कुमार योग भी बन रहा है। इस दिन आप सूर्य उपासना के साथ ही अपनी राशि अनुसार दान-पुण्य करके धार्मिक लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

मेष और वृश्चिक राशि
इन राशि के जातकों के स्वामी मंगल हैं। इसलिए  स्नान के बाद पुण्यकाल में तिल-गुड़, खिचड़ी, मिठाई,मसूर की दाल, मीठे चावल ,लाल या गुलाबी रंग के ऊनी वस्त्र आदि का दान करना चाहिए इसके अलावा लाल चंदन,अनार, नीबू आदि मंदिर में दान देना बेहद लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन


वृषभ और तुला राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति को दान में अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार चीनी, बूरा,चावल, दूध-दही,सफेद या गुलाबी रंग के ऊनी कपड़े,खिचड़ी और तिल-गुड़ का दान करना विशेष फलदाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन और कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध होता है।अतः इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर सुबह स्नान करने के बाद गरीबों को तिल के लड्डू, साबुत मूंग, खिचड़ी, मूंगफली, हरे कपड़े आदि दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए मकर संक्रांति के दिन इस वाले जातकों को चावल की खीर, सफ़ेद तिल के लड्डू, मावा से बनी हुई मिठाईयां, खिचड़ी, सफ़ेद तिल आदि का दान करना शुभ रहेगा।

Makar Sankranti 2024: जानिए क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति, दान करने से सूर्य और शनिदेव होते हैं प्रसन्न

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। अतः इस राशि वाले लोगों को मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान के बाद खिचड़ी, लाल कपड़ा, रेवड़ी, गजक,गुड़ और मसूर की दाल, तांबे के बर्तन आदि दान करना अच्छा रहेगा।


धनु और मीन राशि
इन राशियों के स्वामी बृहस्पति हैं। पुण्यफलों में वृद्धि के लिए इस राशि के जातकों को इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी, मूंगफली, पपीता और पीले चन्दन का दान करना शुभ रहेगा।

मकर और कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यपुत्र शनिदेव हैं। शनिदेव के अशुभ प्रभाव में कमी और इनकी कृपा पाने के लिए इस राशि के जातकों को खिचड़ी, काला छाता, तिल या सरसों का तेल,उड़द की दाल की खिचड़ी और ऊनी वस्त्रों का दान करना मंगलकारी रहेगा।

Makar Sankranti 2024: इस साल कब है मकर संक्रांति? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed