{"_id":"63be4276e596351e285460bb","slug":"makar-sankranti-2023-sun-transit-in-capricorn-impact-on-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makar Sankranti 2023: मकर राशि में सूर्य का गोचर, इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय, नहीं रहेगी सालभर कोई परेशानी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Makar Sankranti 2023: मकर राशि में सूर्य का गोचर, इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय, नहीं रहेगी सालभर कोई परेशानी
Sun, 15 Jan 2023 09:44 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 15 Jan 2023 09:44 AM IST
विज्ञापन
surya parivartan 2023: सूर्य 14 जनवरी को अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Makar Sankranti Surya Rashi Parivartan Gochar Today Bhavishyafal : ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 14 जनवरी की रात्रि 8 बजकर 44 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर ये 13 फरवरी को सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मकर राशि में इनके प्रवेश का पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है अतः सभी राशि के लिए इनका मकर राशि में आना कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का आना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही शासन सप्ताह का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हो तो यह अवसर सर्वोत्तम रहेगा किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी और सर अनुकूल है।

वृषभ राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। ऐसा भी हो सकता है कि आपका कार्य कुछ समय के लिए होते होते रुक जाए किंतु हताश न हों सफलता आपको ही मिलेगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सोची-समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता क्योंकि स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानीपूर्वक करने की आवश्यकता है आपकी सूझबूझ आपके लिए ही लाभदायक रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामले परेशान कर सकते हैं किंतु मान सम्मान की वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे पारिवारिक मतभेद बढ़ने न दें।

कर्क राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव मांगलिक कार्यों में थोड़ा विलंब ला सकता है। विवाह संबंधी वार्ता थोड़ा और आगे बढ़ जाएगी। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। यह समय सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ाएगा ही साथ में कलह भी बढ़ाएगा। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।