{"_id":"6937f4b0d70fa6f12f057f62","slug":"lucky-zodiac-sign-in-2026-horoscope-prediction-2026-2025-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lucky Zodiac Sign: 2026 में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Lucky Zodiac Sign: 2026 में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 09 Dec 2025 04:49 PM IST
सार
Lucky Zodiac Sign: साल 2026 में गुरु अतिचार होकर दो बार राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ राशि वालों के लिए साल 2026 बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा।
विज्ञापन
1 of 4
साल 2026 की भाग्यशाली राशियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Lucky Zodiac Sign 2026: साल 2026 जल्द ही शुरू होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2026 में देवगुरु बृहस्पति दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धन, धर्म और विवाह के कारक ग्रह होते हैं। गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर फिर साल 2026 में ही कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में साल 2026 में गुरु ग्रह 2 बार राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु का वर्ष 2026 में दो बार राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। इस कारण से मान-सम्मान में वृद्धि , पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति और आय में इजाफा का योग है। इसके आलावा संतान की तरफ शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों का लाभ मिलेगा।
2 of 4
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए साल 2026 में गुरु का गोचर बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आपकी राशि में गुरु ग्रह लग्न यानी पहले भाव और दूसरे धन भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में आपको समय-समय पर आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए साल 2026 शुभ रहेगा और करियर-कारोबार में अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आपको अपनी वाणी पर प्रभाव देखने को मिलेगा।
कन्या राशि
साल 2026 में गुरु का ग्रह का गोचर कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित हो सकता है। आपकी राशि से गुरु का गोचर आय और 12वें भाव पर होगा। ऐसे में आने वाले साल में आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। इस दौरान आपको किसी योजना में अच्छे धन की प्राप्ति होगी। जो लोग शेयर बाजार में निवेश कर रखा है उनको इससे अच्छा खासा मुनाफा अर्जित करने का अवसर मिल सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु का गोचर किसी चमत्कार से कम नहीं है। आपके लिए डबल गोचर बहुत ही शुभ और सकारात्मक सााबित हो सकता है। गुरु ग्रह का गोचर आपकी राशि से कर्म और आय के स्थान पर संचरण कर रहा है। आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। करियर-कारोबार में आपको लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। नौकरी और व्यपार में अच्छा मुनाफा अर्जित करेंगे। नई चीजों की शुरुआत के लिए आने वाला साल अच्छा साबित हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।