प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष
यदि विवाहिज जोड़े लाइफ में प्रेम के महत्व को कम आंकते हैं तो उनके रिश्ते को खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी की समस्याओं को हल करने के लिए समय निकालें। इससे आपके और आपके साथी के बीच संबंध और समझ में सुधार होगा। पारस्परिक समझ प्यार को मजबूत करेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
आज आपका दिल गुनगुना रहा है। प्रेम के लिए समय बेहतर है, लेकिन कुछ कमी महसूस होगी। आज आप पिछले संबंधों को ठीक कर सकते हैं। टूटे हुए विवाह और प्रेम संबंधों में आज सुधार कर सकते हैं। अपनी दिल की बातों को प्रेमी से साझा करने के लिए आज का दिन बेहतर है। हालांकि विवाहित जोड़ों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
आज का दिन काफी रोमांटिक है। आप एक नए दोस्त से मिल सकते हैं। वर्क पार्टनर आज लाईफ पार्टनर में तब्दील हो सकता है। मैरिड कपल को शांति से काम लेना चाहिए। दूसरों की बातों में आ कर अपना दिन ख़राब नहीं करें।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
आपके प्रेम को शायद किसी की नज़र लग गई है। क्रोध अविश्वास झूठ आपके रिश्ते को ख़राब करेगा। यदि आप पहले से ही किसी रिश्ते को समर्पित हैं, तो इसकी गतिशीलता बदल जाएगी। प्रेम की गहराई और अंतरंगता लव लाइफ में स्टेबिलिटी लाएगी। आपको अपने दिल से फैसला लेना है। पति-पत्नी के बीच नौकरी दूरियां लाने का कारण बन सकती हैं।