फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Libra horoscope february libra rashifal predictions 2019

फरवरी मासिक राशिफल तुला : बात से ही बनेगी और बिगड़ेगी बात, काबू में रखें अपने जज्बात

Fri, 01 Feb 2019 12:27 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य Published by: Madhukar Mishra Updated Fri, 01 Feb 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Libra horoscope february libra rashifal predictions 2019
राशि
व्यवसायिक पक्ष 
विज्ञापन

इस अवधि में आपकी सफलता आपके संचय का रुप ले सकती है। अपनी व्यावसायिक पद्धतियों व तकनीकों को आधुनिक रुप देने से आय में वृद्धि की जा सकती है। फिर भी इस समय में आपको आजीविका क्षेत्र में बेवजह वाद-विवाद की स्थिति से बचना उचित रहेगा। मध्य अवधि से व्यावसायिक क्षेत्र बाधित रहेगें। इस समय में आप अपने व्ययों पर नियन्त्रण बनाये रखेगें। प्रशासनिक कुशलता मास के अंत समय में ही पूर्ण रुप से प्राप्त हो पाएगी। ऎसे में इस अवधि का उपयोग आप प्रबन्ध कार्यो के लिये कर सकते है। परन्तु अभी भी सहयोगी आपके साथ खड़े नजर नहीं आएंगे। साझेदारी संस्थाओं का आरम्भ इस समय में करना लाभकारी रहेगा। 

आर्थिक पक्ष 
इस मास से आपको पूर्व में किए गए कार्यो के लाभ मिलने आरम्भ हो जायेगें। आप को साझेदारी योजनाओं से लाभ प्राप्त हो सकते है। विदेश स्थानों से आपके नए करार हो सकते है। योजनाओं का विस्तार तथा आजीविका के क्षेत्रों में बढोतरी हो सकती है। आपके कार्यों तथा कार्यभार बढ़ने की संभावनाएं बन रही है। मास के मध्य समय में निर्णयों में देरी के कारण आपकी योजनाओं का कार्य प्रभावित हो सकता है। इसके अतिरिक्त इस समय में आपको अनुभवी व्यक्तियों से सहयोग समय पर प्राप्त नहीं हो पायेगा। मास के अंत में आर्थिक क्षेत्रों में आने वाले उतार-चढ़ाव अधिक रहेंगे। इस समय में शत्रु शक्तिशाली बने हुए है। सावधानी रखना उचित रहेगा। 
विज्ञापन


पारिवारिक पक्ष 
यह माह आपके परिवार के लिये सुख-समृ्द्धि लेकर आया है। इस अवधि में पारिवार के लोग उत्सव में एकत्र हो सकते हैं। अभी तक दांपत्य जीवन में जो परेशानियां बनी हुई थी, उन सभी का इस अवधि में अंत होकर गृहस्थ जीवन में सुख के योग बनेगें। आपके अपनी माता के साथ संबंध सामान्य होंगे परन्तु पिता के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। मास के मध्य में धन संबन्धी विषय आपके परिवारिक सुख में कमी कर सकते है। मास के अंत की अवधि में जीवन साथी के सहयोग से आर्थिक लाभों को भी बल मिलने कि संभावनाएं बन रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम संबन्ध 
इस मास की मध्य अवधि में प्रेम संबंधों के लिये आप समय कम निकाल पाएंगे। यह स्थिति अल्प समय के लिये बनी हुई है। मास के मध्य अवधि में आप को इन विषयों के कारण आपको अपने परिवार की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में बन रहे योगों के कारण शब्दों के प्रयोग में सावधानी रखने से आपसी संबन्ध मधुर बने रहेंगे। इसके अतिरिक्त यह प्रेमियों के मध्य गलतफहमियों की संभावना को कम करेगा। इस दौरान आपके मित्रों के स्वभाव में अहम भाव आ सकता है।

 
स्वास्थ्य
इस समय हर्ष की स्थिति होने से आप स्फूर्ति का अनुभव करेगें। किन्तु इस अवधि में आपको संतान के स्वास्थ्य में कमी का सामना करना पड़ सकता है। मास के मध्य से आप की स्वाभाविक विशेषताओं में कमी होने से आप में दया व सौम्यता की कमी आ सकती है। इससे आपके वाणी में मिठास कम रहेगी। रिश्तेदारों से बिगड़ते संबंध आपकी मानसिक चिन्ताओं में वृ्द्धि कर आपको चिन्ताग्रस्त कर सकते हैं। मास के अंत में संतान संबधी परेशानियां बढ़ने से आप के सुख में कमी की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed