फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   leo horoscope february leo rashifal predictions 2019

फरवरी मासिक राशिफल सिंह : नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा

Thu, 31 Jan 2019 04:31 PM IST
Ayush Jha ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य Published by: Ayush Jha Updated Thu, 31 Jan 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
leo horoscope february leo rashifal predictions 2019
राशि

Leo Horoscope February

विज्ञापन


व्यावसायिक पक्ष 
आजीविका के सन्दर्भ में इस महीने आप की सफलता का श्रेय आपके पुरुषार्थ को दिया जाएगा। मेहनत का पूर्ण फल पाने के लिए आप को संघर्ष की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। इस समय में अपने संपर्कों का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। वाणी में मिठास को बनाए रखने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मास मध्य अवधि में अधिकारों द्वारा सहयोग की कमी आपके आत्मविश्वास में कमी कर सकती है। फिर भी विदेश स्थानों से आय प्राप्ति की संभावनाएं बनी हुई है। व्यावसायिक क्षेत्रों में वैचारिक मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसे शीघ्र से शीघ्र दूर करने के लिये प्रयासरत रहें अन्यथा नौकरी में बदलाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही है। मास अंत में सहयोगी तथा अधिकारियों की सहयोग प्राप्त करने में आपको समस्याओं का सामना करना पड सकता है। 

आर्थिक पक्ष 
इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम स्तर की रहेगी। मास के आरम्भ से ही आपको अत्यधिक मेहनत व संघर्ष की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे समय में भाग-दौड़ अधिक रहेगी, परन्तु सफलता मेहनत के अनुरूप प्राप्त नहीं होगी। इस अवधि में बन रहे योगों के फलस्वरूप आपमें अपनी सफलता को लेकर कुछ निराशा का भाव हो सकता है। महीने के मध्य में आपकी अधिकारी शक्तियों में कमी हो सकती है। समय आपके पूर्णता: पक्ष में नहीं है, परन्तु अपने ज्ञान व अनुभव का योग्यता से प्रयोग करने पर आप इस समय में भी लाभ उठाने कि कोशिश कर सकते है। महीने के अंत में कार्यो में निरन्तरता का भाव बनाए रखने से स्थिति को अपने अनुकुल किया जा सकता है। इस समय में ऋण लेने- देने का कार्य सरलता से कर पाएंगे। 
विज्ञापन


पारिवारिक पक्ष 
घर- परिवार के सन्दर्भ में यह मास मिश्रित प्रभाव्दायक है । दांपत्य जीवन के लिये समय अनुकुल नहीं है। ऐसे में जीवन साथी के रुखे व्यवहार का आपको सामना करना पड सकता है। इस समय में अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बनाये रखने के लिये आपको अपने जीवन साथी के साथ विशेष स्नेह व सहनशीलता से काम लेना होगा। इस अवधि में पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद बने हुए है। मध्य अवधि में मित्रों से सुखों कि प्राप्ति की संभावनाएं बनी हुई है। मास अंत में भी दांपत्य जीवन की स्थिति यथावत बनी रहेगी। इस अवधि में दांपत्य जीवन में वाद विवाद से बचने के लिये आप स्वयं पहल न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम संबंध
परिवारिक कारणों से आपके प्रेम संबंध प्रभावित हो सकते है। प्रणय संबंधों  में प्रेम एवं भावनाओं की कमी की संभावनाएं भी बनी हुई है। इस अवधि में आपके मित्र  आपकी मित्रता के स्थान पर अपने कार्यो को अधिक महत्व दे सकते हैं। इस अवधि में में विपरीत लिंग द्वारा कष्ट प्राप्ति के योग बने हुए है। मास के मध्य भाग में आपको अपने साथी के धोखे का सामना करना पड़ सकता है। मास के अंत में स्थिति में बदलाव होगा, तथा ऐसे में रिश्ते व प्रेम के शुभ योग बनेंगे। इस समय में आप में से कुछ के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है।

 
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के पक्ष से  फरवरी की स्थिति आपके लिये मध्यम स्तर की रहेगी। इस अवधि में आराम में कमी थकावट का कारण बन सकती है। जीवन साथी के स्वभाव में हठ व जिद्ध की स्थिति से भी आपकी चिन्ताओं में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अतिरिक्त ह्रदय संबन्धी विषयों का आपको खास ध्यान रखना होगा। मास के मध्य समय में आपकी कार्य व्यस्तता बढने से आप पर मानसिक दबाव बना हो सकता है। मास अंत में शारीरिक कष्टों के योग बन रहे है। ऐसे में चोट आदि से बचना उचित रहेगा। पिता से चल रहे विवाद गंभीर रुप न लें। इसका ध्यान रखे। अपनी जिम्मेदारियों में कमी करना स्वास्थ्य के पक्ष से आपको राहत दे सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed