फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   know about rahu kaal, timing and its bad effects

शनि से कहीं ज्यादा प्रकोपकारी है यह ग्रह, भूलकर भी ना करे दिन के इस समय कोई शुभ कार्य

Sun, 17 Jun 2018 09:33 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 17 Jun 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
know about rahu kaal, timing and its bad effects

शनि के बारे में हम सभी को बहुत सारी बातें पता होगी जैसे कि जिस किसी की कुंडली में अगर शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढय्या चल रही होती है तो उसको तमाम तरह की परेशानियां आने लगती हैं और सारे काम असफल होने लगते हैं। लेकिन शनि से ज्यादा बुरा प्रभाव देने वाला छाया ग्रह है राहू। अगर यह किसी की कुंडली में बैठ जाता है तो उस व्यक्ति का बुद्धि और विवेक का नाश कर देता है।

विज्ञापन


जिसकी भी महादशा, अंतर्दशा राहु की चलती है या फिर कुंडली के किसी स्थान को प्रभावित करता है तो उसके अपने ही दुश्मन बन जाते है। यहां तक कि राहु के गलत भाव में होने पर जेल भी पंहुचा सकता है। अगर कुण्डली में राहु बुरे भावों में बैठा हो साथ ही कमज़ोर व पीड़ित हो और व्यक्ति पर साढ़े साती चल रही हो तब व्यक्ति को भंयकर परिणाम भुगतने पड़ते हैं।
विज्ञापन


ज्योतिष शास्त्र में राहु को शनि को बराबर का दर्जा प्राप्त है। राहु की बुरी दशा चलने पर शनि से कहीं ज्यादा बुरा परिणाम देखने को मिलता है। ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक दिन राहुकाल होता है जिसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है राहुकाल
 
हर दिन लगभग 90 मिनट का समय राहु के असर का दिन होता है। इस 90 मिनट में राहु सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। सप्ताह के सातो दिन अलग-अलग समय पर राहु काल का असर होता है।

सोमवार को सुबह 7:30 बजे से लेकर 9.00 बजे तक
मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे से 04:30 बजे तक
बुधवार को दोपहर 12:00 बजे से लेकर 01:30 बजे तक
गुरुवार को दोपहर 01:30 बजे से लेकर 03:00 बजे तक
शुक्रवार को प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
शनिवार को प्रात: 09:00 से 10:30 बजे तक
रविवार को राहु काल शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक 

इस विशेष समय पर कभी भी कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए नहीं तो अनिष्टकारी प्रभाव देखने को मिलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed