फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Jyotish Mahakumbh Mahotsav 2025 Date Know what AcharyaSuman Kohli tells us abut grah yog

Mahakumbh 2025 Jyotish Mahotsav: आचार्य दामोदर बंसल बोले, तर्क-वितर्क करें पर उसमें कुतर्क नहीं आना चाहिए

Sat, 25 Jan 2025 04:12 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 25 Jan 2025 04:12 PM IST
सार

Mahakumbh 2025 Jyotish Mahotsav: महाकुंभ के अवसर पर इस महोत्सव के आयोजन से इसकी महत्ता और बढ़ेगी। महाकुंभ में ज्योतिष महाकुंभ में आए सभी विद्वान और ज्योतिषविदों ने इस पर गहन चर्चा की। आइए जानते हैं ज्योतिष विज्ञान को लेकर क्या कहना है ज्योतिषाचार्य। 

विज्ञापन
Jyotish Mahakumbh Mahotsav 2025 Date Know what AcharyaSuman Kohli tells us abut grah yog
'अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

144 साल बाद बन रहे योग के तहत प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर आयोजित हो रहे महाकुंभ के अवसर पर अमर उजाला भी एक पहल करने जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य ज्योतिष के अद्भुत विज्ञान और इसकी गहराई के बारे में सार्थक चर्चा करना और इसे ज्योतिष में रुचि रखने वालों तक पहुंचाना है। महाकुंभ के अवसर पर इस महोत्सव के आयोजन से इसकी महत्ता और बढ़ेगी। महाकुंभ में ज्योतिष महाकुंभ में आए सभी विद्वान और ज्योतिषविदों ने इस पर गहन चर्चा की। आइए जानते हैं ज्योतिष विज्ञान को लेकर क्या कहना है ज्योतिषाचार्य। 

विज्ञापन

आचार्य नीलम शर्मा ने कहा जब ज्योतिष के साथ नई पीढ़ी जुड़ती हैं, तो हमारा दायित्व बढ़ जाता है। उन्होंने कहा जब भी गुरु वृषभ में और सूर्य मकर राशि में होते हैं, तब ही महाकुंभ लगता है, क्योंकि योग बनता है, इसलिए योग का बड़ा योगदान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य सुमन कोहली ने कहा कि बहुत सारे त्योहार होते हैं, जो दो दिन के लिए आते हैं। लेकिन हमें उसे सूर्य की उदया तिथि के अनुसार ही त्योहार मनाना चाहिए। 

विज्ञापन

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव' में आए वक्ता ने कहा कि ज्योतिषियों की जिम्मेदारी है कि वह टेक्नोलॉजी से तालमेल बनाकर रखें। स्वामी नीरज जी महाराज जी ने महाकुंभ महोत्सव में भविष्यवाणी की और कहा कि  2027 में मोदी जी बनाएंगे योगी जी को प्रधानमंत्री और 2029 में हिंदू राष्ट्र के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे योगी जी।

दामोदर बंसल जी ने कहा, बात ज्योतिष के भविष्य की है और हम उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जिसे ईवाओं से भी अपना सामंजस्य बनाना है और अपने पुरातन ज्ञान और गुरु की बात को सूत्र के रूप में अपनाना है। ज्यादा से ज्यादा डाटा इकट्ठा करके उसे सॉफ्टवेयर के रूप में परिणित किया जाए जिससे आने वाली पीढ़ियों को दरों में देखा जा सके। 
उन्होंने आगे कहा की जब आध्यात्म ज्योतिष की तरफ मैं जाता हूँ तो कहता हूं कि जीवन का सर्वांगीण विकास आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सभी प्रकार के व्यक्तित्व के ऊपर उसका प्रभाव पड़े। और देश का युवा हमारा नाम रोशन करे और विषवगुरु के पटल पर हम अपने आप को देखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed